Manali vs Kasol: इस वीकेंड कहां जाना है बेस्ट?

अगर आप इस वीकेंड घूमने जाने के लिए बेस्ट लोकेशन सर्च कर रहे हैं, तो मनाली और कसोल को ऑप्शन में रख सकते हैं। यह दोनों एक खूबसूरत जगह है, जो अपनी अलग-अलग खासियत के लिए जाना जाता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं दोनों जगहों में से कौन-सा डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट रहेगा और यहां तक कैसे पहुंचा जाएं।

सोमवार से शुक्रवार तक की थकान के बाद जब हफ्ते में जब सिर्फ शनिवार-रविवार बचता है, तब दिमाग में एक ही ख्याल आता है कहीं घूमने चलें? ऐसे में लोगों का पहाड़ों और खूबसूरत वादियों में घूमने का मन करता है। पहाड़ों की बात करते ही दिमाग में सबसे पहला नाम मनाली और कसोल का आता है।

दोनों ही जगहें वीकेंड ट्रैवलर्स के बीच पसंदीदा हैं, लेकिन आप तय नहीं कर पा रहे कि दोनों डेस्टिनेशन में से कहां जाया जाए तो चलिए आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।

मनाली या कसोल कौन सा है बेस्ट?
मनाली :
मनाली एक फेमस हिल स्टेशन है, जो दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधे जुड़ा हुआ है। अगर आप मनाली में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो सोलंग वैली, रोहतांग पास, हिडिम्बा देवी मंदिर, मॉल रोड और ओल्ड मनाली जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां पर आप फैमिली या दोस्तों के साथ कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे रिवर राफटिंग और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

अब ठहरने की बात करें तो यहां पर आपको कई तरह के होटल आपके बजट में मिल जाएंगे। वीकेंड पर मनाली जाने वाले रास्तों पर काफी ट्रैफिक मिलता है और यहां पर वीकेंड पर काफी भीड़ भी रहती है।

कसोल:
कसोल को मिनी इजरायल भी कहा जाता है। जहां घूमने का मतलब है नेचर के साथ वक्त बिताना। यह हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए यहां पहुंचने में कम समय लगता है। यह एक शांत, खूबसूरत और सुकून भरी जगह है, जहां पर आप खूबसूरत वादियों, नजारों, नदियों, पहाड़ों और कैफे का आनंद ले सकते हैं।

साथ ही, यहां पर आप अपने ट्रिप को यादगार बनाने के लिए खूबसूरत तस्वीरें भी ले सकते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आकर वक्त बिता सकते हैं। यह मनाली से कम हलचल वाली जगह है, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती है। वहीं, कसोल में ठहरने के लिए आपको आसानी से होमस्टे और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे।

यहां की फेमस डिश क्या हैं?
कसोल अपने कैफे कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां पर आप खूबसूरत माहौल में स्वादिष्ट इजराइली खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, मनाली में लोकल हिमाचली खाने से लेकर हर तरह की डिश मिलेगी और यहां पर आपके पास कैफे और रेस्टोरेंट्स के काफी सारे ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

दिल्ली से कैसे पहुंचें मनाली?
अगर आप दिल्ली से मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सफर लगभग 540-560 किलोमीटर का रहेगा। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो 12 से 14 घंटे में यहां तक पहुंच सकते हैं। हालांकि वीकेंड और छुट्टियों में ट्रैफिक के कारण समय बढ़ सकता है।

अगर आप फ्लाइट से जाने का सोच रहे हैं, तो वहां तक पहुंचने के लिए आपको भुंतर यानी कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट तक आना होगा। इसके अलावा, ट्रेन से मनाली आने के लिए आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर आना पड़ेगा। जहां से आपको मनाली के लिए बस या टैक्सी का ऑप्शन मिल जाएगा।

दिल्ली से कसोल कैसे पहुंचें?
दिल्ली से कसोल जाने के लिए अगर आप बस ऑप्शन देख रहे हैं, तो कश्मीरी गेट और मजनू का टीला से जा सकते हैं। दिल्ली से कसोल की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है। बता दें कि कसोल पहुंचने के लिए भी दिल्ली से डायरेक्ट ट्रेन का ऑप्शन नहीं है।

वहां तक पहुंचने के लिए आपको जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन ही आना होगा और फ्लाइट से जाने के लिए नजदीकी कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट ही आना होगा, जहां से आपको कसोल के लिए आसानी से टैक्सी या बस मिल जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com