LIVE score Update: विराट कोहली के 150 रन पूरे, भारत 409/4

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

भारत ने ओपनर मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी के दम पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने इसी स्कोर से आगे खेलने शुरू किया। लंच के बाद  भारतीय टीम ने 126 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 409 रन बना लिए हैं। 

क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज

विराट कोहली 151 रन,  रवींद्र जडेजा 4 रन 

लंच के बाद रहाणे आउट

लंच के बाद भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे 59 बनाकर केशव महराज के शिकार हुए। यह महराज के टेस्ट क्रिकेट में 100वां विकेट था। कोहली और रहाणे के बीच 178 रन की साझेदारी हुई। 

विराट कोहली ने जमाया 26वां टेस्ट शतक 

भारतीय कप्तान ने 10 महीने के बाद शतक का सूखा खत्म करते हुए टेस्ट में अपना 26वां शतक जमाया। विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173वीं गेंद पर 16 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। 

अजिंक्य रहाणे का 20वां टेस्ट अर्धशतक 

टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 141 गेंद खेलकर 8 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 

रहाणे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लिया रिव्यू

केशव महाराज ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ 101वें ओवर की पहली गेंद पर LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लेने का फैसला लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी रहाणे को नॉट आउट करार दिया। 

पहले दिन भारत की तरफ से एक शतक और दो अर्धशतक बने। मयंक अग्रवाल ने 195 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। मयंक ने इस पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। इस टेस्ट सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक है।

विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में मयंक ने 215 रन बनाए थे। इसके अलावा पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने 112 गेंद पर 58 रन की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली नाबाद 63 रन बनाकर वापस लौटे। 

मयंक और पुजारा की शतकीय साझेदारी 

पहले दिन के खेल में भारत को रोहित शर्मा के रूप में महज 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 138 रन जोड़े और भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी में मयंक ने 72 जबकि पुजारा ने 58 रन बनाए।

भारत का प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर, एडेन मार्करम, थ्युनिस डिब्रून, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, एनरिक नॉर्तेजे और कैगिसो रबादा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com