श्रीदेवी की मौत पर सस्पेंस जारी, पुलिस ने बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना

श्रीदेवी की मौत पर सस्पेंस जारी, पुलिस ने बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज मुंबई लाए जाने की उम्मीद है। बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर इस समय दुबई में ही हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। वहीं दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि मारवाह और कपूर परिवार रिश्तेदार हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील से अनुमति मिलने के बाद ही देश छोड़कर जा सकते हैं। श्रीदेवी की मौत पर सस्पेंस जारी, पुलिस ने बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना

 दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच ‘दुबई लोक अभियोजक’ यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी मौत के कुछ दिनों पहले से तनाव से गुजर रही थीं और इसी कारण वह अधिक नशा भी कर रही थीं। दुबई पुलिस अब इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का दोबारा बयान भी ले सकती है। 

यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है। दुबई में ऐसे मामलों के पूरा होने में 2 से 3 दिन का वक्त लगता है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के कारण मीडिया की उत्सुकता को समझा जा सकता है, लेकिन ऐसे में अनुमान लगाने से कुछ नहीं होगा।’ सूरी ने कहा है कि उनकी टीम लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रही है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके।’

 
मुंबई में इंतजार

शनिवार देर रात श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद से ही देशभर में उनके पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियां और फैंस मुंबई में श्रीदेवी के शव का इंतजार कर रहे हैं। तमाम सितारे जुहू में बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर के घर जाकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। इस कड़ी में सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख खान भी अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।

 
व्हिटनी ह्यूस्टन और श्रीदेवी की एक जैसी मौत

व्हिटनी ह्यूस्टन-इसे शायद नियति का संयोग ही कहेंगे कि 1963 में श्रीदेवी (13 अगस्त) से महज चार दिन पहले 9 अगस्त को जन्मीं व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत भी होटल के कमरे में नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी। नियति का एक दुर्योग यह रहा कि दोनों सुपर सितारों की मौत फरवरी में ही हुई। श्रीदेवी ने जहां 24 फरवरी को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सुपर सितारा ने 11 फरवरी (2012) को दुनिया को अलविदा कहा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com