क्या आप भी काफी वक्त से कोई बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो LG Electronics इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया 115 इंच का QNED evo AI Mini LED TV लॉन्च किया है। इस टीवी का मॉडल नंबर 115QNED90BL है और ये LG की 2026 QNED evo सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है।
इस नए टीवी में न सिर्फ 4K रेजोल्यूशन मिल रहा है बल्कि AI बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग, 165Hz तक VRR सपोर्ट और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसकी कीमत 14,99,990 रुपये है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं…
LG 115-inch 120Hz 4K QNED evo AI Mini LED TV स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो LG के इस टीवी में 115 इंच की 4K QNED Mini LED स्क्रीन मिल रही है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 3,840×2,160 पिक्सल बताया गया है। टीवी में 120Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिल रहा है। गेमिंग के दौरान ये VRR के जरिए 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर करता है।
टीवी में Precision Dimming अल्ट्रा टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है, जो स्क्रीन के अलग-अलग पार्ट्स की ब्राइटनेस को कंट्रोल करती है। इससे डार्क सीन में ज्यादा डिटेल्स और ब्राइट हिस्सों में क्लियर बनाए रखने में मदद मिलती है। टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिल रहा है।
AI फीचर्स और शानदार साउंड
इतना ही नहीं इस टीवी में Alpha 8 AI प्रोसेसर 4K Gen3 मिल रहा है। ये टीवी AI Super Upscaling 4K और AI Picture Pro जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है जिसके जरिए तस्वीर की क्वालिटी बेहतर बनाने में हेल्प मिलती है।
टीवी डायनामिक टोन मैपिंग प्रो स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट के मुताबिक ब्राइटनेस और डिटेल्स को एडजस्ट कर सकता है। जबकि साउंड के लिए टीवी में 40W का 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम मिल रहा है। टीवी में Dolby Atmos और AI Sound Pro के साथ वर्चुअल 11.1.2-चैनल सराउंड साउंड सपोर्ट भी मिल रहा है।
गेमिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स
LG के इस नए टीवी में WebOS 26 मिल रहा है। साथ ही इस टीवी में Google Gemini और Microsoft Copilot बेस्ड AI सपोर्ट, Voice ID, Google Cast, Apple AirPlay और LG ThinQ जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। जबकि गेमिंग के लिए टीवी में AMD FreeSync Premium, Auto Low Latency Mode और Game Optimizer भी मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal