JR NTR को टक्कर देगा 138 फिल्में करने वाला एक्टर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता के तौर पर जूनियर एनटीआर को जाना जाता है। हाल ही में उनके जन्मदिन के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म ड्रैगन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जिसमें एनटीआर खतरनाक लुक में नजर आए।

केजीएफ और सालार जैसी फ्रेंचाइज के निर्देशक प्रशांत नील की इस मास एक्शन थ्रिलर में अब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, जो 138 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुका है। आइए जानते हैं कि वह कलाकार कौन सा है।

जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में नजर आएगा ये एक्टर
जिस हिंदी सिनेमा के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह 80 के दशक के सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। 69 साल की उम्र में भी वह कलाकार काफी फिट है और लगातार फिल्मों में काम कर रहा है। दरअसल यहां बात किसी और की नहीं बल्कि अनिल कपूर की जा रही हैं। जी हां जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अनिल की एंट्री हो गई है और वह इस साउथ मूवी में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

अनिल कपूर ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ड्रैगन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि की है और बताया है कि वह फिल्म में रघुवीर राठौड़ का कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आएंगे, जोकि नारकोटिक्स ब्यूरो का चीफ पुलिस ऑफिसर होगा। ड्रैगन में अनिल की एंट्री होने से अब इस मूवी कास्ट को और अधिक मजबूत मिल गई है।

माना जा रहा है कि ड्रैगन में अनिल कपूर का किरदार जूनियर एनटीआर को टक्कर देता हुआ नजर आ सकता है। हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मालूम हो कि सिर्फ ड्रैगन ही नहीं बल्कि आने वाले समय में अनिल बतौर एक्टर शाह रुख खान की किंग में भी दिखेंगे।

कब रिलीज होगी ड्रैगन
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ड्रैगन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ-साथ मेकर्स ने ये साफ किया था कि ये एक्शन थ्रिलर फिल्म अगले साल 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की अन्य कास्ट का भी खुलासा किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com