IPO GMP है फुस्स! फिर भी निवेशकों का विश्वास बना ये आईपीओ, 107% हुआ कुल सब्सक्रिप्शन

जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ (GSP Crop Science IPO) में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। यह शाम 5 बजे तक बंद हो जाएगा। जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ पहले से ही ग्रे मार्केट (GSP Crop Science IPO GMP) में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहा था। लगातार शून्य जीएमपी (IPO GMP) को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें निवेशक खास दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। 

लेकिन इससे बिल्कुल विपरित हुआ। जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ के क्लोजिंग (GSP Crop Science IPO Closing Day) वाले दिन दोपहर 1.25 बजे कुल सब्सक्रिप्शन 1.07 गुना हुआ है। वहीं रिटेल सब्सक्रिप्शन भी 30 फीसदी हो चुका है। आइए सबसे पहले आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं। 

GSP Crop Science IPO बेसिक जानकारी

प्राइस बैंड304 रुपये से 320 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज46 इक्विटी शेयर
कब खुलेगा?16 मार्च 2026
कब बंद होगा?18 मार्च 2026
फ्रेश इश्यू240 करोड़ रुपये के शेयर्स
ऑफर फोर सेल50,00,000 इक्विटी शेयर्स

कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

 वित्त वर्ष 2023वित्त वर्ष 2024वित्त वर्ष 2025वित्त वर्ष 2026
रेवेन्यू12,03.3 करोड़ रुपये1152.2 करोड़ रुपये1287.4 करोड़ रुपये844.3 करोड़ रुपये
प्रॉफिट23.3 करोड़ रुपये76.6 करोड़ रुपये109.7 करोड़ रुपये107.8 करोड़ रुपये

आनंद राठी ने क्या दी सलाह?

आनंद राठी ने जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ को फुली सब्सक्राइब्ड कहा है। इसके साथ ही ये सलाह दी है कि अगर आप लंबे समय तक इसे होल्ड कर सकते हैं तो ही इसमें निवेश करें। अनांद राठी की रिपोर्ट में इसका पीई रेश्यो 9.2 गुना बताया गया है। लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,88.6 करोड़ रुपये हो सकता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com