IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 साल से इसके खिताबी परिणाम नहीं मिले हैं। इस टीम के तरकश में भारत के टी-20 सनसनी अभिषेक शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन हैं।
फिर भी गत सीजन में यह टीम दो-चार बड़े स्कोरों के अलावा अपने जीत के अभियान को आगे नहीं बढ़ा सकी थी और ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी, लेकिन 2016 में गेंदबाजों के दम पर खिताब जीत चुकी यह टीम अब अपने इन विस्फोटक बल्लेबाजों के बलबूते ही 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी।

कमिंस पूरी तरह ठीक नहीं
हालांकि, यही शीर्ष क्रम किसी भी मुकाबले में ध्वस्त होकर टीम की सबसे बड़ी कमजोरी भी बन सकता है। गेंदबाजी में इस टीम के पास कप्तान पैट कमिंस सबसे बड़ी ताकत होंगे, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने के चलते अनुभव में सब पर भारी पड़ सकते हैं। कमिंस का साथ देने के लिए ऑलराउंडर हर्षल पटेल भी हैं, जिन्होंने गत सीजन में कमिंस के बराबर ही टीम के लिए 16 विकेट लिए हैं।

नंबर गेम
7 बार प्लेऑफ में पहुंची है सनराइजर्स हैदराबाद कुल 13 सीजन खेलकर, इससे पहले डेकेन चाजर्स हैदराबाद पांच सीजन खेलकर दो बार प्ले आफ में पहुंची थी।
2025 आईपीएल में सनराइजर्स टीम 14 मैचों में छह जीत, सात हार और एक टाई के साथ अंक तालिका में 13 अंक हासिल कर छठे स्थान पर रही थी ।
28 मार्च को आईपीएल 2026 का पहला ही मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच, सनराइजर्स आरसीबी के विरुद्ध 13 बार जीती, जबकि आरसीबी को 11 बार मिली विजय।
कब-कब जीता खिताब: 2009 (डेकेन चाजर्स), 2016।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्‍तान), अनिकेत वर्मा, समारन रविचंद्रन, सलिल अरोरा, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामेंदु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्राइडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेटरा, लाइम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शाकिब हसन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com