IPL 2026 को वेरी…वेरी स्पेशल बनाएंगे ‘किंग’! विराट कोहली रचेंगे वो इतिहास

 भारतीय क्रिकेट के ‘रन मशीन’ विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक ऐसे शिखर को छूने की दहलीज पर खड़े हैं, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बैटर नहीं पहुंच सका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले कोहली इस सीजन में इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में।

Virat Kohli 9000 आईपीएल रन के करीब

विराट कोहली को आईपीएल इतिहास में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने के लिए केवल 339 रनों की दरकार है। साल 2008 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में अब तक कोई भी खिलाड़ी इस जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।

बता दें कि आईपीएल 2008 से किंग कोहली ने अब तक कुल 260 मैच खेलते हुए 8661 रन बनाए है, जिसमें 8 सेंचुरी और 63 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 39 का है और स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर रहा। अगर वह इस सीजन में ये 339 रन बना लेते हैं, तो वो ये मेगा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

खिताब बचाने का मिशन

2025 में अपना पहला खिताब जीतकर 18 साल का सूखा खत्म करने वाली आरसीबी की टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि हेड कोच एंडी फ्लावर की रणनीतियों ने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

चिन्नास्वामी में होगा महामुकाबला

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com