भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जर्सी नंबर 7 पिछले दो दशकों से उनकी पहचान बन चुका है। “थाला 7” सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए एक भावना है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया, जिसमें सीएसके की जर्सी पर ‘धोनी’ के साथ नंबर 8 दिखाई दे रहा था।
MS Dhoni क्या नंबर 7 की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे?
दरअसल, ये अफवाह तब शुरू हुई जब एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से फैल गई। फोटो में CSK की किट पर धोनी का नाम और नंबर 8 दिख रहा था। इसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं कि क्या यह कोई रणनीतिक बदलाव है, अंधविश्वास से जुड़ा फैसला है या फिर किसी खास सीजन का संकेत?
सच क्या है?
क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस वायरल दावे को जल्द ही खारिज कर दिया। उनके अनुसार, ये तस्वीर किसी आधिकारिक घोषणा का हिस्सा नहीं है।
माना जा रहा है कि यह एक कॉन्सेप्ट डिजाइन या फैन द्वारा बनाई गई एडिटेड इमेज हो सकती है।
बता दें कि बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in Indiaने 2023 में धोनी के सम्मान में भारतीय टीम के लिए जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया था। हालांकि IPL में ऐसा नियम नहीं है, फिर भी धोनी की पहचान “7” से इतनी मजबूत जुड़ी है कि बदलाव की संभावना बेहद कम है। वहीं, CSK या धोनी की ओर से इस तरह के किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने साफ कहा कि “थाला 7” हमेशा रहेगा और इसे बदलना संभव नहीं है। वहीं कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि 7+1 = 8, यानी यह उनके “एक और सीजन” खेलने का हिंट हो सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal