iPhone वालों के लिए आ रहा है बड़ा अपडेट, ट्रांसफर टू एंड्रॉयड समेत मिलेंगे कई फीचर्स

Apple जल्द ही करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.3 अपडेट जारी करेगा। इसके तीन बीटा वर्जन आ चुके हैं और फरवरी 2026 तक स्टेबल वर्जन आने की उम्मीद है। इस अपडेट में iPhone से Android डेटा ट्रांसफर, नॉन-एप्पल डिवाइस पर नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग, नई प्राइवेसी सेटिंग्स और मौसम के अनुसार बदलने वाले लाइव वॉलपेपर जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे। यह अपडेट कई पुराने और नए iPhone मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा।

करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए जल्द ही Apple अपना अगला सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.3 रोलआउट करने जा रहा है। डेवलपर्स और बीटा टेस्टर के लिए कंपनी ने इस नए अपडेट के अब तक 3 नए वर्जन जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इसका चौथे बीटा की संभावना बेहद कम है, यानी नहीं आएगा बल्कि इसकी जगह अगले कुछ दिनों में इसका Release Candidate (RC) वर्जन जारी हो सकता है। अगर RC में कोई बड़ी खामी नहीं मिलती है, तो फरवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में इसका स्टेबल वर्जन भी सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

किन iPhones को मिलेगा iOS 26.3 अपडेट?
नया सॉफ्टवेयर अपडेट कई नए और पुराने मॉडल्स को मिलेगा।

iPhone 17 Series: 17, 17 Pro, 17 Pro Max
iPhone Air
iPhone 16 Series: 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
iPhone 15 Series: 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
iPhone 14 Series: 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
iPhone 13 Series: 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
iPhone 12 Series: 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
iPhone 11 Series: 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone SE (2nd & 3rd Gen)

iOS 26.3 अपडेट में क्या-क्या नए फीचर्स?
Transfer to Android फीचर

iOS 26.3 में Apple पहली बार ऐसा फीचर ला रहा है जिसमें iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। दोनों डिवाइस को बस पास में रखना होगा और यूजर्स कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज, नोट्स और अन्य फाइल्स काफी आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

Non-Apple Devices पर नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग
इतना ही नहीं इस नए अपडेट के बाद Apple iOS को ज्यादा ओपन बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है। नया अपडेट iPhone को यह सुविधा देगा कि वो नोटिफिकेशन किसी भी नॉन-एप्पल डिवाइस पर भी भेज सकेगा। यानी आपको Android फोन और स्मार्टवॉच पर भी आसानी से नोटिफिकेशन मिल जाएंगे।

नई प्राइवेसी सेटिंग
Apple हमेशा से प्राइवेसी को प्रायोरिटी देता आया है। iOS 26.3 में अब एक नया ऑप्शन मिलेगा जिसका नाम Limit Precise Location होगा, जो कैरियर्स को आपके स्ट्रीट-लेवल लोकेशन ट्रैक करने से ब्लॉक करेगा। इससे आपकी प्राइवेसी और बेहतर होगी।

नए ग्राफिकल बदलाव
इसके अलावा इस नए अपडेट में लॉकस्क्रीन और होमस्क्रीन एक्सपीरियंस को और बेहतर किया जाएगा। अपडेट में नया वॉलपेपर मेन्यू आएगा जिसमें लाइव वॉलपेपर का एक खास सेक्शन दिखाई देगा। ये वॉलपेपर मौसम के हिसाब से चेंज होते रहेंगे। यानी बारिश, बादल, धूप, या बर्फबारी के दौरान वॉलपेपर भी वैसा ही हो जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com