iOS 26 अपडेट हुआ रोलआउट, कैसे करें डाउनलोड और किन iPhones को मिला

एप्पल ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज के साथ iOS 26 को भी जारी कर दिया है। यह अपडेट कई आईफोन मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। iOS 26 में नई डिजाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स और प्राइवेसी टूल को बेहतर बनाया गया है। इस अपडेट में लिक्विड ग्लास थीम खास है जो इंटरफेस को आकर्षक बनाती है।

पिछले हफ्ते एप्पल ने अपने Awe Dropping इवेंट में के साथ अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज के लॉन्च के बाद Apple ने iOS 26 को भी अब ग्लोबल लेवल पर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने 15 सितंबर की रात से ही कम्पेटिबल डिवाइस के लिए ये नया अपडेट रोल आउट कर दिया है जिसमें डिजाइन में बड़े बदलाव से लेकर नए AI फीचर्स और प्राइवेसी फीचर्स अपग्रेड के साथ, पिछले कई सालों में Apple के सबसे बड़े iOS अपग्रेड्स में से एक है।

बता दें कि एप्पल ने इसी साल जून में WWDC 2025 में पहली बार इस नए अपडेट की झलक पेश की थी। कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब आखिरकार कंपनी ने इसका स्टेबल अपडेट भी पेश कर दिया है। चलिए पहले जानते हैं कि किन किन iPhones मॉडल्स को ये अपडेट मिलेगा…

iOS 26 अपडेट: कम्पेटिबल डिवाइस
iPhone 17

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro Max

iPhone Air

iPhone 16e

iPhone 16

iPhone 16 Plus

iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro Max

iPhone 15

iPhone 15 Plus

iPhone 15 Pro

iPhone 15 Pro Max

iPhone 14

iPhone 14 Plus

iPhone 14 Pro

iPhone 14 Pro Max

iPhone 13

iPhone 13 mini

iPhone 13 Pro

iPhone 13 Pro Max

iPhone 12

iPhone 12 mini

iPhone 12 Pro

iPhone 12 Pro Max

iPhone 11

iPhone 11 Pro

iPhone 11 Pro Max

iPhone SE (2nd Gen और उसके बाद के मॉडल्स)

iOS 26 अपडेट में क्या कुछ है खास?
एप्पल के इस नए iOS 26 अपडेट में नई डिजाइन लैंग्वेज, Apple इंटेलिजेंस फीचर्स और बेहतर प्राइवेसी टूल मिलते हैं। हालांकि इसमें सबसे खास लिक्विड ग्लास थीम है, जो इंटरफेस में लिक्विड एनिमेशन और डेप्थ इफेक्ट ऑफर करता है। साथ ही लॉक स्क्रीन क्लॉक अब वॉलपेपर के मुताबिक Dynamically Optimized हो जाता है, जबकि नए डिजाइन किए गए ऐप आइकन ज्यादा रिफाइंड लुक के लिए हल्के और डार्क कलर में उपलब्ध हैं।

iOS 26 अपडेट कैसे करें डाउनलोड?
iOS 26 अपडेट डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings > General > Software Update में जाकर, फिर डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया OS अपडेट होना शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपके डिवाइस में स्टोरेज और अच्छा वाई-फाई कनेक्शन होना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com