India–Israel FTA हुआ तो क्या-क्या हो जाएगा सस्ता

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे में गए थे। जहां उन्होंने अपनी बातचीत में कहा कि भारत और इजरायल दोनों ही फ्री ट्रेड डील पर विचार कर रहे हैं। अभी दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत और इजरायल के बीच नेगोशिएशन का पहला राउंड अगले हफ्ते मंगलवार को शुरू होगा। दोनों देशों के लोग मंगलवार को फ्री ट्रेड डील पर बातचीत करेंगे। दोनों ही देश बातचीत के दौरान ट्रेड, इनोवेशन और ग्रोथ पर जोर देंगे। इससे पहले हाल ही में भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड डील हुआ था।

अब सवाल ये है कि इससे हमें और आपको यानी आम आदमी को क्या फायदा मिलने वाला है। इससे समझने के लिए हमें फ्री ट्रेड क्या है, ये समझने होगा।

क्या होता है FTA?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) का शॉर्ट फॉर्म एफटीए है। इसके नाम से ही इसका अर्थ स्पष्ट हो रहा है। जब दो पार्टी जैसे देशों के बीच सामान का आयात या निर्यात किया जाता है, उसे ट्रेड कहते हैं। ये एग्रीमेंट आयात और निर्यात पर लगने वाले टैरिफ (टैक्स) को लेकर है। इसके साथ ही इसके नाम के साथ फ्री शब्द जुड़ा है। अगर सबको जोड़ें तो अर्थ हुआ दोनों पार्टी के बीच ऐसी ट्रेड डील होना जिसमें कम या जीरो टैक्स (टैरिफ) होगा।

आम आदमी को क्या मिलेगा लाभ?
अगर भारत के व्यापारी और बिजनेसमैन को टैक्स छूट मिलने से सामान सस्ता मिलता है, तो ये आम आदमी को भी कम कीमत पर मिलेगा। इस तरह से फ्री ट्रेड डील का फायदा आप तक पहुंचता है। अब समझते हैं कि भारत और इजारयल के बीच फ्री ट्रेड डील होने से क्या-क्या सामान सस्ते होंगे?

क्या -क्या सामान होंगे सस्ते?
मोती और कीमती पत्थर
रासायनिक और खनिज या फटलाइजर
मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट
पेट्रोलियम तेल
डिफेंस प्रोडक्ट
मशीनरी एंड ट्रांसपोर्ट प्रोडक्ट

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com