IND vs AFG: रोहित-विराट फिर एक्शन में दिखेंगे, IPL के बाद अफगानिस्तान करेगा भारत का दौरा

बीसीसीआई ने जून 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में दिखेंगे, और यह 2027 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होगी। टेस्ट मैच 6 से 20 जून तक, जबकि वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी।

IND vs AFG Rohit Sharma Virat Kohli: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के शेड्यूल का एलान कर दिया है, जो कि साल 2026 जून के महीने में खेला जाना है, जिसमें एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर से एक्शन में देखा जाएगा।

IND vs AFG की आगामी सीरीज के शेड्यूल का एलान
दरअसल, आईपीएल के बाद भारतीय फैंस को जल्द ही फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे। टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपने मिशन टू विश्व कप 2027 शुरू करेगी। अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान (India vs Afghanistan Schedule) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।

इस सीरीज के शेड्यूल का एलान बीसीसीआई ने कर दिया है। 6 जून से 20 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जबकि 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।

बता दें कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का 2018 के बाद ये पहला टेस्ट होगा। 2018 में भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। 107 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था। उस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास थी।

IND vs AFG Schedule: भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
एक टेस्ट मैच: 6 से 10 जून, मुल्लांपुर (सुबह 9:30 बजे)

पहला ODI : 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1:30)

दूसरा ODI : 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1:30)

तीसरा ODI : 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1:30)

न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित-कोहली आखिरी बार दिखे थे
रोहित-विराट को आखिरी बार इस साल जनवरी के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 61 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली के बल्ले से तीन मैचों में कुल 240 रन निकले थे। हालांकि, तीन मैचों की वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया केवल पहले वनडे मैच, जो कि वडोदरा में खेला गया था, उसे 4 विकेट से जीता था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com