Idea Magic Cashback offer: 398 के रिचार्ज पर 3,300 रुपए का कैशबैक...

Idea Magic Cashback offer: 398 के रिचार्ज पर 3,300 रुपए का कैशबैक…

मोबाइल नेटवर्क कंपनियां अपने यूजर्स के लिए लगातार नए नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं। कंपनियां अपना यूजर बेस बचाए रखने के लिए पूरी कोशिश में लगी हैं। अब Idea ने भी JIO के बाद अपने रिचार्ज पर कैशबैक का ऑफर निकाल दिया है। आईडिया के 398 रुपए या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3,300 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।Idea Magic Cashback offer: 398 के रिचार्ज पर 3,300 रुपए का कैशबैक...

यह कैशबैक माय आइडिया ऐप और आइडिया की वेबसाइट से रिचार्ज करने पर दिया जाएगा। यूजर जब 398 या इससे ज्यादा का रिचार्ज करेंगे तो उन्हें 400 रुपए के कैशबैक वाउचर मिलेंगे। यह 50-50 रुपए के आठ वाउचर होंगे। डिस्काउंट वाउचर को यूजर एक साल के दौरान 300 रुपए या ज्यादा के रीचार्ज पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक रिचार्ज पर केवल एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर को 2,700 रुपए के शॉपिंग वाउचर मिलेंगे।

यूजर जब माय आइडिया ऐप या आइडिया की वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे तो उन्हें 200 रुपए तक का कैशबैक आइडिया के वॉलेट में मिलेगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 10 फरवरी, 2018 है। यह ऑफर आइडिया के सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए है। आपको बता दें कि आइडिया के 398 रुपए के रिचार्ज में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा रोजाना हाई स्पीड का 1GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं रोजाना 100SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 70 दिन की है। इस तरह इस प्लान में कुल 70GB डेटा मिलेगा।

 आपको बता दें कि रिलायंस जियो भी अपने यूजर्स को 398 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 700 रुपए का कैशबैक दे रही है। यह ऑफर ऑनलाइन रिचार्ज पर दिया जा रहा है। यह ऑफर 31 जनवरी तक है। जियो यूजर अगर जियो ऐप से 398 या इससे ज्यादा का रिचार्ज करता है तो उसे 300 रुपए तो वॉलेट में आएंगे। इसके अलावा जियो ऐप में 50-50 रुपए के 8 वाउचर भी मिलेंगे। इन वाउचर्स का इस्तेमाल आगे कभी 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज के लिए किया जा सकता है। एक रिचार्ज पर केवल एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com