गुप्ता को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वाला कमरा दिया गया है। मंत्रालय वितरित होने के बाद डॉ. कमल गुप्ता वीरवार या शुक्रवार को हिसार पहुंचेंगे।
हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने के बाद डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को पंचकूला स्थित माता मनसा मंदिर पहुंचे। उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता भी साथ रहीं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सचिवालय पहुंचे।
हिसार से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डॉ. कमल गुप्ता को बधाई दी। बताया जा रहा है कि वीरवार को मंत्रालयों का बंटवारा होगा। जिसमें डॉ. कमल गुप्ता को गृह मंत्रालय ,स्वास्थ्य मंत्रालय या पीडब्ल्यूडी मंत्रालय दिया जा सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal