हरियाणा में इस दिन से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में मंगलवार से मौसम दोबारा से सक्रिय होने वाला है, जिससे हरियाणा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर और उत्तर पश्चिमी विभोक्ष के चलते ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और उत्तर पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है. बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री के बीच रह सकता है। इस सप्ताह हरियाणा में दिन में हल्की से मध्यम गर्मी बनी रहेगी और रात में ठंड अधिक होगी. मौसम में लगातार धुंधलापन की स्थिति रहेगी, जिससे वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है।

आज दिन में लगभग 32°C तक गरमी हो सकती है, रात में लगभग 17°C तक ठंड. हवा में धुंध रहेगा और वायु गुणवत्ता बहुत खराब होगी।इस दिन बारिश होने की भी संभावना है। 5 नवंबर को तापमान दिन में करीब 28°C, रात में करीब 14-15°C तक रहेगा. मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार से दिन-रात में तापमान में भारी गिरावट की शुरुआत होगी। 6 नवंबर को दिन का तापमान करीब 27°C, रात में करीब 12°C तक रहेगा. इस दिन धुंध की चादर रहेगी और वायु प्रदूषण की समस्या बनी रहेगी।

7 नवंबर को दिन में तापमान लगभग 27°C और रात में करीब 12°C दर्ज किया जा सकता है. रात में ठंडक एसहसास धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। 8 नवंबर को तापमान दिन के समय करीब 27°C रह सकता है और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और 11°C रह सकता है। 8 नवंबर की रात सबसे ठंडी रातों में से एक होगी। 9 नवंबर को तापमान दिन में लगभग 26°C तक रह सकता है और रात करीब 14°C रहेगा। 10 नवंबर को फिर से दिन का तापमान बढ़कर लगभग 31-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे रात-दिन में तापमान का अंतर देखने को मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com