हरियाणा विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। ये ही वजह से ही चुनाव से जुड़ा हर एक निर्णय सोच समझ कर और पूरी रणनीति तैयार करने के बाद लिया जा रहा है। कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज इन वरिष्ठ पर्यवेक्षक की बैठक होगी। इस दौरान ये दिनों दिग्गज मौजूद रहेंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने अशोक गहलोत को लोकसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। यहां कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस ने अशोक गहलोत को फिर से बड़ा मौका दिया है।
बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 89 पर अपने उम्मीदवार उतारे है। जबकि एक सीट सीपीएम के लिए आरक्षित की गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal