हरियाणा में मौसम विभाग ने परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। कई जिलों में सुबह से धूप खिली है। जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। सोनीपत में सुबह नौ बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
हरियाणा में सुबह के समय से खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, सोनीपत में खिली धूप के बावजूद 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपने को मजबूर है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार के मुकाबले इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
अंबाला में सुबह से धूप निकली। धूप के साथ साथ तेज हवा ने परेशान किया। हवा चलने से सुबह ठंड रही। रात का तापमान गिरने से रात में ठंड से राहत नहीं मिली है। 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने व हवा चलने की संभावना है।
रेवाड़ी में सुबह से ही अच्छी धूप निकली हुई है। आज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। बुधवार को मौसम दोपहर के बाद अचानक से बदल गया था। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पानीपत में वीरवार सुबह ही धूप निकल गई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज से धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो पा रहा है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। 11 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है।
करनाल में अलसुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन सुबह से ही धूप निकली हुई है और सर्द हवाएं चल रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal