कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश हिसार से तीन बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार वह भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के सामने चुनाव मैदान में हैं।
हरियाणा की हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी 8वीं बार हिसार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में उतर गए हैं। सात बार हिसार लोकसभा के चुनाव में उतरे जेपी तीन बार जीत दर्ज कर संसद भी पहुंच चुके हैं। वर्ष 2014 में कलायत से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। हिसार लोकसभा के सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अब मैदान में आ गए हैं।
पहली बार रणजीत सिंह तथा जयप्रकाश आमने-सामने होंगे। 70 वर्षीय जयप्रकाश जेपी का मुकाबला 78 वर्षीय रणजीत सिंह से होगा। जेपी की शिक्षा स्नातक है। जयप्रकाश का एक बेटा और एक बेटी है।
मजबूत पक्ष
- हिसार लोकसभा में 7 बार चुनाव लड़ने का अनुभव, तीन बार सांसद बन चुके।
- 2022 में आदमपुर उपचुनाव में बिश्नोई परिवार के सामने 51 हजार वोट हासिल किए।
- किसान आंदोलन में किसानों के पक्ष में खड़ा होना।
- हिसार जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के तौर पर काम कर चुके।
- लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं, शिकायतों की जानकारी, नब्ज पकड़ने में माहिर।
कमजोर पक्ष
- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी होने के चलते सभी गुटों का सहयोग मिलना मुश्किल।
- हिसार जिले का निवासी न होना।
- कांग्रेस का संगठन न होना भी चुनौती बनेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal