Health Tips: सेहत से है प्यार तो भूलकर भी चिकन के साथ न खाएं ये 3 चीजें

खाने पीने के शौकीन लोग अपनी मनपसंद चीज दिखते ही झट से उसे खाने के लिए लपक पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है।

जी हां खाने-पीने से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें एक दूसरे के साथ मिलाकर खाने से सेहत को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचता है। ऐसा ही एक उदाहरण है चिकन। चिकन के शौकीन लोग भूलकर भी चिकन के साथ ये 3 चीजें खाने की गलती न करें। वरना उसका आपके शरीर पर उसका बेहद बुरा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 3 चीजें।  

दही-
चिकन खाने वाले लोगों को कभी भी उसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए चिकन शरीर में गर्मी पैदा करता है। वहीं, दही पेट में ठंडक प्रदान करती है। दही और चिकन को एक साथ खाने से दोनों तत्व आपस में मिलकर पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं। 

मछली-
चिकन और मछली दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि दोनों चीजों में अलग-अलग प्रकार का प्रोटीन होता है। इन दोनों प्रोटीन का सेवन जब एक साथ किया जाता है तो इसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

दूध-
चिकन के साथ दूध का भी सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। दोनों के एक साथ सेवन से हमारे शरीर में रिएक्शन होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को एलर्जी या फिर शरीर पर सफेद दाग-धब्बे हो सकते हैं। 

चिकन ही नहीं इन चीजों को भी कभी न खाएं एक साथ-
– मछली के साथ और बाद में कभी भी काली मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।  
– तिल के साथ पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं तिल के तेल में कभी भूलकर भी पालक न बनाएं। ऐसा करने से डायरिया हो सकता है।
– 10 दिन तक कांसे के बर्तन में रखे घी को नहीं खाना चाहिए। 
– पीली छतरी वाले मशरूम सरसों के तेल में नहीं खाने चाहिए। 
– चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com