हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद भी करीब 500 विद्यार्थियों ने अपने टैबलेट वापस नहीं किए हैं। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त चेतावनी जारी की है। टैबलेट नहीं लौटाने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कदम उठा सकता है। जरूरत पड़ने पर बोर्ड को सिफारिश भेजकर ऐसे छात्रों का परिणाम भी रोका जा सकता है।
अकेले फरीदाबाद जिले में करीब 100 विद्यार्थियों ने अभी तक टैबलेट जमा नहीं किए हैं। सरकार की योजना के तहत पिछले सत्र में हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट वितरित किए गए थे। यह टैबलेट केवल शैक्षणिक उपयोग के लिए दिए गए थे और बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद इन्हें स्कूल में जमा कराना अनिवार्य है। विभाग ने सभी छात्रों से जल्द से जल्द टैबलेट लौटाने की अपील की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal