Global Warming : लगातार गर्म हो रही धरती, फरवरी में टूटे कई रिकॉर्ड

पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और लगातार नौवें महीने फरवरी में पृथ्वी ने वैश्विक गर्मी के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। पिछली दो सर्दियों की अपेक्षा इस बार तापमान फरवरी में अधिक रहा। इसमें समुद्र की सतह का तापमान भी शामिल हैं और यह महज फरवरी में ही सबसे गर्म नहीं था बल्कि इसने अगस्त 2023 के रिकार्ड को तोड़ दिया।

फरवरी 2024 में 13.54 डिग्री सेल्सियस रहा औसत तापमान

यूरोपीय यूनियन की जलवायु एजेंसी कोपरनिकस ने बताया कि फरवरी 2024 में औसत तापमान 13.54 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसने 2016 के पुराने रिकार्ड को तकरीबन आठ डिग्री सेल्सियस से तोड़ दिया।

एजेंसी की गणना के अनुसार, फरवरी 19वीं सदी के उत्तरा‌र्द्ध की तुलना में 1.77 डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। 2015 के पेरिस समझौते में दुनिया ने तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे कम रखने का प्रयास करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, एजेंसी और पेरिस समझौते की माप प्रणाली अलग-अलग हैं।

क्यों बढ़ रहा तापमान?

हालांकि एजेंसी के आंकड़े दिखाते हैं कि गत जुलाई के बाद आठ माह में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। जलवायु वैज्ञानिकों का मानना है कि कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस के जलने से उत्पनन्न होने वाली गैसों के कारण तापमान बढ़ रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com