FBI के पूर्व प्रमुख राबर्ट मुलर का निधन, मृत्यु पर ट्रंप का विवादित बयान

एफबीआई के पूर्व प्रमुख राबर्ट मुलर का निधन हो गया है। उन्होंने रूस द्वारा 2016 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप और डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान के साथ रूस के संपर्कों की जांच की थी। उनके परिवार ने शनिवार को बयान में कहा कि मुलर का निधन शुक्रवार रात हुआ।

मुलर की मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है। वह 81 साल के थे। ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता!

मुलर ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर हुए हमलों के बाद एफबीआई का नेतृत्व किया था। 12 साल की सेवा के बाद मुलर 2013 में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन बाद में उन्हें रूस और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के बीच संबंधों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मुलर ने 22 महीने की जांच कर 34 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए, जिनमें ट्रंप के कई सहयोगी, रूसी खुफिया अधिकारी और तीन रूसी कंपनियां शामिल थीं, और कई लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उन्हें दोषी ठहराया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com