Exercise for Constipation: पेट साफ करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

सुबह पेट न साफ हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है। चेहरे से चमक चली जाती है। बाल पकने लगता है। मन चिड़चिड़ा हो जाता है। अनेक बीमारियां घेर लेती हैं। बिना किसी दवा के इस परेशानी से रोजाना नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज करके छुटकारा पाया जा कसकता है। आज हम इस लेख में ऐसे ही कुछ व्यायाम पर चर्चा करेंगे जो आप के पाचन शक्ति को इतना मजबूत बना देगी, कि आप पत्थर भी खाएं तो पच जाएगा।

मॉर्निंग वॉक

पेट साफ करने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मॉर्निंग वॉक है। नियमित रूप से सुबह उठकर घूमने से पेट से संबंधित सभी समस्याओं से निजात मिल सकता है। यदि पेट खराब होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक हफ्ते नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाकर इसका स्पष्ट परिणाम देख सकते हैं। इससे न सिर्फ पेच बल्कि रोग प्रतिरोधक झमता भी मजबूत हो जाएगी।

नौकासन

मॉर्निंग वॉक करने के बाद या शरीर को गर्म करने के बाद नौकासन करने से न सिर्फ पेट साफ हो जाएगा बल्कि आप का पेट निकला है तो अंदर हो जाएगा। आप बिल्कुल स्लिम ट्रिम दिखेंगे। इसके लिए सबसे पहले आप प्लेन फर्श पर लेट जाएं, उसके बाद अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और दोनों हाथो को आगे की तरफ करें। इसी स्थिति में कुछ देर तक स्थिर रहें।

कुंभासन

कुंभासन पेट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। इसके लिए प्लेन फर्श पर पेट के बल लेट जाएंं इसके बाद दोनों पंजो को जमीन पर टीकाएं। शरीर उठाएं और हथेलियों को टिकाकर रखें। इसी स्थिति में कुछ देर तक स्थिर रहें।

वज्रासन

वज्रासन ही एक ऐसा आसन है, जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। खाना खाने के बाद यदि आप टहलने नहीं जा पा रहे हैं तो बिस्तर पर ही थोड़ी देर तक वज्रासन में बैठें पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा। दोनों पैरों को मोड़कर अपने दोनों नितंब को पैर के एड़ियों पर रखें। इस पोजीशन को थोड़ी देर तक होलड रखें। याद रहे वज्रासन में बैठने के बाद रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।

मलासन

सुबह-सुबह यह आसन करने के कुछ ही देर में प्रेशर बन जाता है। पेट कितना भी क्यों न खराब हो नियमित रूप से इस आसन को करने से साफ हो जाएगा। इसके लिए दोनों पैर थोड़ा फैला लें और दोनों हाथो को अंदर लेकर बिना किसी टेक बैठ जाएं, जैसे लैट्रिन में बैठते हैं। ऐसा कम से कम 30 सेकंड तक करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com