दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अब कमीशन द्वारा इस भर्ती की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। कमीशन ने तकनीकी सहायक और सहायक सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर मौजूद टेक असिस्टेंट सहायक सुरक्षा अधिकारी एडमिट कार्ड के लिंक का चयन करें।
- अब पूछी गई जानकारियां दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
जिन उम्मीदवारों ने तकनीकी सहायक और सहायक सुरक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन किया था वो कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर कमीशन 03 सितंबर से 06 सितंबर, 2019के बीच इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
परीक्षा का आयोजन दिल्ली में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 13 जुलाई, 2019 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2019 थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal