Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; मेकर्स ने किया रिएक्ट

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) हर दिन कमाई से नया इतिहास रच रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी धुरंधर: द रिवेंज का दबदबा देखने को मिल रहा है।

रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों का सफाया कर दिया है और इस लिसट में प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 (Baahubali 2) भी शामिल है।

जी हां, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 9 साल पुराना बाहुबली 2 का सिंहासन छीन लिया है और खुद गद्दी पर बैठ गया है। धुरंधर 2 अब विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

धुरंधर 2 से पीछे हुए बाहुबली 2
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 (Baahubali 2 Box Office Record) नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर (188 करोड़ रुपये लगभग) की कमाई करके इतिहास रचा था।

बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
9 साल तक बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था लेकिन अब आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने प्रभास की फिल्म का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, धुरंधर 2 अभी तक नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने 22 मिलियन डॉलर (207 करोड़ रुपये लगभग) का कारोबार कर लिया है।

बाहुबली 2 के मेकर्स ने दिया रिएक्शन
धुरंधर 2 की इस बड़ी अचीवमेंट पर बाहुबली 2 के मेकर्स ने रिएक्शन दिया है। बाहुबली की टीम ने प्रोड्यूसर शोभू का ट्वीट रीशेयर करते हुए लिखा, “बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने और भारत, USA और दुनियाभर में नया बॉक्स ऑफिस बेंचमार्क सेट करने के लिए आदित्य धर और धुरंधर द रिवेंज की टीम को बहुत-बहुत बधाई।”

वहीं, ‘बाहुबली 2’ के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने ट्वीट में लिखा था, “कल मैंने धुरंधर द रिवेंज देखी और यह कहने की जरूरत नहीं कि मुझे यह बहुत पसंद आई और मैंने फिल्म को बहुत एन्जॉय किया। इसे सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए और भारत के साथ-साथ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करते देख मुझे बहुत खुशी हुई। पूरी टीम को बधाई।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com