Dhurandhar 2 की कमाई से दुनिया में मचा कोहराम

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इस वक्त कमाई से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है। हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ धुरंधर 2 एक मात्र भारतीय फिल्म बन गई है जो दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। हाइएस्ट ओपनिंग से लेकर हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनने तक… रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म फास्टेस्ट 1000 करोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

दुनियाभर में धुरंधर 2 का धमाका
अब धुरंधर 2 ने दुनियाभर में भी अपनी जगह बना ली है। लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो धुरंधर 2 इस साल की दुनिया की उन टॉप 10 फिल्मों में से एक है जो सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए मशहूर हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अब तक दुनियाभर में 178 मिलियन डॉलर यानी 1650 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है।

वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्मों में शुमार धुरंधर 2
वहीं, बॉक्स ऑफिस मोजो की मानें तो यह आंकड़ा 177 मिलियन डॉलर (1,640 करोड़) है। वहीं, प्रोड्यूसर्स का कहना है कि 180 मिलियन डॉलर यानी 1,669 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। फिलहाल, फिल्म की कमाई 20 दिनों में ही आसमान छू रही है।

पेगासस- 638 मिलियन डॉलर
प्रोजेक्ट हेल मेरी- 420 मिलियन डॉलर
द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी- 372 मिलियन डॉलर
हॉपर्स- 332 मिलियन डॉलर
वुदरिंग हाइट्स- 239 मिलियन डॉलर
ब्लेड्स ऑफ द गार्जियंस- 211 मिलियन डॉलर
स्क्रीम 7- 209 मिलियन डॉलर
स्केयर आउट- 196 मिलियन डॉलर
गोट- 185 मिलियन डॉलर
धुरंधर 2-180 मिलियन डॉलर

भारत में कैसा है धुरंधर 2 का कलेक्शन?
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 भारत में भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिलम बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,246.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है जबकि फिल्म का नेट कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com