Dhurandhar का ये सीन शूट करते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के कुछ सीन्स इतने दहला देने वाले हैं कि दर्शक ही नहीं, बल्कि खुद स्टार्स भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

धुरंधर में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कास्ट ने अपने किरदारों को इतनी शिद्दत से निभाया था कि हर ओर उनकी तारीफ हुई।

रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
मगर शायद ही आपको मालूम हो कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त दो स्टार्स अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। यह 26/11 अटैक वाला इमोशनल सीन था। इस हमले के बाद पाकिस्तानी बने अक्षय (रहमान डकैत) और अर्जुन ( ISI मेजर इकबाल) पर्दे पर भले ही जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, लेकिन रियल लाइफ में उनके आंसू निकल गए थे।

दर्दनाक सीन देख दहला अक्षय-अर्जुन का दिल
सोनिया शिनॉय के साथ बातचीत में आर माधवन (R Madhavan) ने सेट से ये इमोशनल किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, “उस सीन के खत्म होने के बाद वे पूरी तरह टूट गए। वे फूट-फूटकर रोए। यह उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं थी। वे उस समय से गुजरे हैं। उन्होंने ऐसी असली घटनाएं देखी हैं। इससे यादें ताजा हो गईं। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह एक बहुत ही खास फिल्म थी।”

धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 का इंतजार
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। वर्ल्डवाइड 1349 करोड़ कमाने वाली फिल्म का दूसरा पार्ट (Dhurandhar 2 Release Date) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद आगे बढ़ेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com