Delhi Election 2020 दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह भाजपा में हुए शामिल

Delhi Election 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। ऐसी चर्चा है है कि शक्ति सिंह को पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें किस सीट से टिकट मिल सकता है।

इस मौके पर मनोज तिवारी के अलावा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले यह माना जा रहा था कि पूर्व डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले भी भाजपा डूसू के कई पूर्व अध्यक्षों को भी विधानसभा चुनाव लड़ा चुकी है। पूर्व डूसू अध्यक्ष नकुल भारद्वाज पटपड़गंज से चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि अनिल झा चुनाव जीत कर विधायक भी रह चुके हैं।

दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आप में शामिल

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होगा। चुनाव के मद्देनजर नेता पाला बदलने में लगे हुए हैं। स्थानीय नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। इससे दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव समर्थकों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन्हें अपने निवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। जगदीश यादव दिल्ली ओबीसी कमीशन के पूर्व चेयरमैन और दिल्ली यादव महासभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वर्तमान में वह कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति और चुनाव समिति के सदस्य थे। उनके साथ ही कांग्रेस के विजय विहार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा के शास्त्री नगर से मंडल महामंत्री रह चुके बंसी डोगरा और कांग्रेस के सुमित सिक्का ने भी आप का दामन थामा। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com