INDONESIA: यहां के एक गांव बेंगकला में लोग बोलने की बजाय इशारों से बात करते हैं। इस गांव को DEAF VILLAGE के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव के निवासी पिछली 7 पीढिय़ों से मुंह से बोलने की बजाए हाथों के इशारों से ही बातें करते हैं।
आश्चर्य की बात तो यह है कि सिर्फ गांव में रहने वाले ही नही बल्कि कई ऑफिसों में भी इसी तरह से हाथों के इशारों से ही कार्य चलता है। बाहरी लोग तो यहां कम ही आते हैं, इसलिये स्थानीय लोग ही यहां की सारी व्यवस्था संभालते हैं।इस सांकेतिक भाषा को काटा कोलोक कहा जाता है। यह सांकेतिक भाषा कई सौ साल पुरानी है।
इस गांव के अधिकतर लोग बोलने और सुनने में सक्षम नही हैं यहां यह समस्या सामान्य से 15 गुना अधिक है।यहां जन्म से ही बच्चे सुनने और बोलने की बीमारी से ग्रस्त होते हैं। यहां कि भौगोलिक स्थिति को इसका कारण बताया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal