भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से राशि जारी नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पिछली किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जिसके बाद नवंबर और मार्च वाली दो किस्तें अभी तक लंबित हैं। इसी वजह से किसानों में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से वित्तीय प्रक्रियाओं और फंडिंग को लेकर कुछ अड़चनों के कारण भुगतान में देरी हुई है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह किस्त अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानी 14 या 15 अप्रैल के आसपास किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
राशि को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार किसानों को ₹4000 की लंबित राशि एक साथ दी जा सकती है, जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि फिलहाल केवल ₹2000 की किस्त जारी होने की संभावना अधिक है। सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
किसान अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://saara.mp.gov.in/ पर जाकर आधार नंबर या बैंक डिटेल्स के माध्यम से OTP वेरिफिकेशन कर स्टेटस देखा जा सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal