मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। सादगी के साथ मनाए गए जन्मदिन के दौरान उनके खास मित्रों के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता शामिल हुए।

कमलनाथ ने अपने मित्रों और कुछ कांग्रेस के लोगों के साथ अपने होटल स्पेन रिजॉर्ट में केक काटा। कमलनाथ के मित्र और कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।
उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों को दिनभर तांता लगा रहा। दोपहर बाद वह मनाली में ही एक दोस्त के यहां मिलने गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal