Chhattisgarh Weather Update : मौसम विज्ञानियों ने होली पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना….

Chhattisgarh Weather Update होलिका दहन और होली रंग उत्सव के दिन मौसम का मिजाज ठंड भरा होगा। इस दिन तेज हवा चलने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ेंगे। आकाश मुख्यतसाफ रहेगा।

अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। इसके चलते प्रदेश में अधिकम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

न्‍यूनतम तापमान में नहीं हुआ अधिक परिवर्तन

इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ । न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के कई सभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है ।

रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में सामान्य से कम तापमान

जानकारी के अनुसार प्रदेश के रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में सामान्य से कम और बिलासपुर, सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अकितम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

यहां इतनी हुई बारिश

वर्षा के प्रमुख आंकड़ों में ओड़गी, नवागढ़, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रमजयगढ़, लैलुंगा, पत्थलगांव, कासाबेल में तीन सेंटी मीटर बारिश रिकार्ड हुई।

यहां भी बरसा पानी

रायगढ़, भैयाथान, मालखरौदा, बसना, महासमुंद, अकलतरा, सारंगढ़, दुलदुला, खम्हरिया, बिल्हा, बलरामपुर, खैरागढ़, करतला, रामानुजगंज, कोरबा, घरघोड़ा, नरहरपुर, पाटन, सिमगा, चांपा, कुनकुरी, मुंगेली, बगीचा, मस्तूरी, कांकेर और अन्य स्थानों पर बारिश हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com