Cannes में तहलका मचाने गए ‘करण अर्जुन’ के मुंशी जी

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। खासतौर पर भारतीय सिनेमा जगत के सेलेब्स की मौजूदगी को लेकर कान्स का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आलिया भट्ट के बाद अब 78 साल के वेटरन एक्टर अशोक सर्राफ ने कान्स के रेड कारपेट पर एंट्री मारी है।

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अशोक सर्राफ की मौजूदगी का मामला सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अशोक का कान्स लुक जमकर वायरल हो रहा है।

कान्स पहुंचे अशोक सर्राफ
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स हमेशा से इंडियन सेलेब्स की मौजूदगी की वजह से हाईलाइट रहता है। सालों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार इस फिल्म समारोह के रेड कारपेट पर अपनी फैशन का जलवा बिखेरते आ रहे हैं।

इस साल आलिया भट्ट और तारा सुतारिया सहित कई सेलेब्स कान्स 2026 का हिस्सा बने हैं। अब अशोक सर्राफ का नाम भी इस मामले में शामिल हो रहा है। अभिजीत मराठी ओटीटी द्वारा इंस्टाग्राम पर अशोक की कान्स अपीरियेंस का वीडियो शेयर किया गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के छठे दिन अशोक सर्राफ अपनी पत्नी नेवेदिता सर्राफ संग रेड कारपेट पर पहुंचे हैं। इस दौरान अशोक ने व्हाइट कलर का जोधपुरी और ब्लैक पैंट के अलावा सनग्लासेज संग डैसिंग लुक कैरी किया रखा और दूसरी तरफ उनकी वाइफ मराठी लुक में हर किसी का ध्यान खींचते हुईं नजर आईं।

सलमान खान और शाह रुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन में मुंशी का किरदार निभाने वाले अशोक सर्राफ ने अपने इस कान्स लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर हर कोई 78 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की जमकर प्रशंसा कर रहा है।

कभी बैंक में नौकरी करते थे अशोक
अशोक सर्राफ वह अभिनेता है, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की धाक जमाई है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अशोक ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बैंक में क्लर्क की नौकरी भी कर चुके हैं। इतना ही दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक शो हम पांच के लिए आज भी अशोक को याद किया जाता है। फिलहाल वह मराठी सिनेमा में ज्यादा एक्टिव हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com