Box Office पर 100 करोड़ लेकर ही मानेगी यह ‘स्त्री’, 12 दिनों में कमा चुकी इतने करोड़

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ दूसरे हफ़्ते में चल रही है और बॉक्स ऑफ़िस पर अभी भी अपना जलवा दिखा रही है। रिलीज़ के 12 दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन 90 करोड़ के पास पहुंच गया है।

सोमवार (10 सितम्बर) को आम तौर पर फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, क्योंकि कामकाजी हफ़्ता शुरू हो जाता है। स्त्री का यह दूसरा सोमवार था, लिहाज़ फ़िल्म की रफ़्तार कुछ हल्की रही। फिर भी इसने ₹3.31 करोड़ हासिल कर लिये। मंगलवार को 3.22 करोड़ जमा किये हैं और कलेक्शन 88.82 करोड़ हो गया। अब 100 करोड़ के लिए इसे 11.18 करोड़ चाहिए। अगर स्त्री 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है तो 2018 की यह आठवीं फ़िल्म होगी। इन फ़िल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में जितने दिन लगे, वो इस प्रकार हैं-

  • संजू- 3 दिन
  • रेस 3- 3 दिन
  • पद्मावत- 4 दिन
  • गोल्ड- 13 दिन
  • राज़ी- 17 दिन
  • रेड- 22 दिन
  • सोनू के टीटू की स्वीटी- 25 दिन
  • स्त्री- ₹85.60 करोड़- 11 दिन

फ़िल्म ने शुक्रवार (7 सितम्बर) को दूसरे हफ़्ते में एंट्री ली थी और ₹4.39 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को ₹7.63 करोड़ जमा कर लिये। दूसरे रविवार को स्त्री ने 10 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया और ₹9.22 करोड़ का कलेक्शन किया।

‘स्त्री’ का पहला हफ़्ता

‘स्त्री’ 31 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फ़िल्म ने पहले दिन ₹6.82 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन ज़बर्दस्त उछाल लिया और शनिवार को ₹10.87 करोड़ जमा कर लिये। यह बढ़त रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को भी जारी रही और फ़िल्म ने ₹14.38 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही स्त्री को ₹32.07 करोड़ मिल गये थे। पहले सोमवार (3 सितम्बर) को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फ़िल्म को भरपूर फ़ायदा मिला और इसने ₹9.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। मंगलवार (4 सितम्बर) को स्त्री ने ₹6.37 करोड़ बटोर लिये, वहीं बुधवार (5 सितम्बर) को ₹6.55 करोड़ की रकम जुटाने में स्त्री कामयाब रही।गुरुवार (6 अगस्त) को सातवें दिन ₹5.50 करोड़ के साथ स्त्री ने ₹60.39 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था। ब्लॉकबस्टर होने के रास्ते पर स्त्री इस मंझले बजट की फ़िल्म को बनाने में तक़रीबन ₹20 करोड़ निर्माताओं ने ख़र्च किये हैं, जिसमें प्रोडक्शन और प्रचार की लागत शामिल है। निर्माताओं ने म्यूज़िक, सेटेलाइट और दूसरे अधिकार बेचकर वसूल कर ली है। फ़िल्म ब्लॉकबस्टर घोषित होने के रास्ते पर चल पड़ी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com