BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश की हो रही ताजपोशी, रांची में जुटे BJP के दिग्‍गज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश की बुधवार को ताजपोशी हो रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपक के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वे औपचारिक तौर पर लक्ष्‍मण गिलुवा से अध्यक्ष पद का प्रभार ले रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में दिग्‍गजों की जमात जुटी है। यहां बाबूलाल मरांडी, अरुण सिंह, रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुवा, कड़िया मुंडा, रविन्द्र राय और यदुनाथ पांडेय मंच पर मौजूद हैं। दिनेशानंद गोस्वामी भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

इधर भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहले ही भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। अब उनके पसंद के सहयोगी दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। बता दें कि बाबूलाल के साथ ही वर्ष 2006 में भाजपा छोड़ने वाले नेताओं में दीपक प्रकाश शामिल रहे हैं।

हालांकि कुछ वर्षों बाद वे भाजपा में वापस लौट आए। दीपक प्रकाश के बारे में कहा जाता है कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से ही जुझारु नेता रहे हैं। उन्‍हें संगठन का लंबा अनुभव है। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में दीपक प्रकाश खनिज निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

एसटी मोर्चा ने दीपक प्रकाश को 103 किलो के माला से किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्‍वागत अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन के नेतृत्व में 103 किलो का माला पहना कर किया। इस कार्यक्रम में मोर्चा से विधायक कोचे मुंडा, एडवर्ड सोरेन, अशेष बारला, बिंदेश्वर उरांव, अशोक बड़ाइक, रूप लक्ष्मी मुंडा, रवि मुंडा, अनु लकड़ा, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, हरे कृष्णा सिंह, पुत्कर हेंब्रम, शिव शंकर उरांव, रीता मुंडा, मंजू सिंह, अवधेश सिंह, चेरो दानियल किस्कू, मनोज सोरेन, रिटवारण सोरेन, शिवा बोदरा, गीता बालमुचू, सुरेन्द्र करमाली मौजूद रहे

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com