BGMI 2.9 Update में प्लेयर्स को मिला बहुत कुछ खास

मोबाइल गेमिंग प्लेयर्स के लिए बीजीएमआई (Battlegrounds Mobile India) का लेटेस्ट अपडेट पेश किया जा चुका है। जी हां हम यहां Battlegrounds Mobile India 2.9 Update की ही बात कर रहे हैं।

इस नए अपडेट के साथ प्लेयर्स को आइस और फेस्टिवल मोड की सुविधा मिली है। इतना ही नहीं, BGMI 2.9 Update के साथ प्ले प्योर कैंपेन के तहर रणवीर सिंह के डिस्कवरी इवेंट को भी पेश किया गया है। आइए जल्दी से नए अपडेट से जुड़ी डिटेल पर एक नजर डाल लेते हैं-

आइस और स्नो फेस्टिवल मोड

नए अपडेट के साथ प्लेयर विंटर बैटल को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके लिए आइस और स्नो टाउन थीम मिली है। आइस गन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस और स्नो ट्रैक पर रेस लगा सकते हैं। स्नोमैन आर्मी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, खजानों की खोज और क्रिसमस अपडेट, स्पेशल गिफ्ट को चेक कर सकते हैं।

रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट

लेटेस्ट अपडेट के साथ एक रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट फीचर को देखा जा रहा है।आप क्लासिक मोड में गेम प्ले कर सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट पॉइन्ट अर्न करने और रिवार्ड्स को अनलॉक करने का काम कर सकते हैं। रणवीर की थीम से जुड़े परमानेंट आइटम्स को जीत सकते हैं।

एक एक्सक्लूसिव वॉइस पैक और अवतार के लिए यूसी के साथ रणवीर के क्रेट में डाइव कर सकते हैं।ऐसा करने के साथ 3000 इवेंट पॉइन्ट कलेक्ट कर सकते हैं।

एक्स-सूट कार्निवल

एक्स-सूट कार्निवल चार एक्स-सूटों के साथ आता है, जिसमें एक रहस्यमयी न्यूकमर भी शामिल है। फ्रीकी फिएस्टा-थीम वाले रॉयल पास ए3 में सर्कस ऑफ स्क्रीम्स क्रॉसबो और एक खास विक्ट्री डांस शामिल है।

बता दें, Battlegrounds Mobile India 2.9 को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store और App Store पर जा सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com