BCCI ने किया अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान, 312 मैच खेलने वाला बना नया सेलेक्टर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बाद ये पोस्ट खाली हुई थी। प्रज्ञान ओझा, जिन्होंने पोवार से अधिक टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं, वे अब सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। यानी ओझा अगरकर की जगह लेंगे।

पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 312 मुकाबले खेले, जिसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और इंटरनेशनल भी शामिल हैं। ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे, जिसकी वजह से उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मांगे थे।

रमेश पवार बने नए सेलेक्टर
बीसीसीआई ने रमेश पोवार के सेलेक्शन कमेटी में शामिल होने की जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने सेलेक्टर के पद की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। सीएसी ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद बैठक की और रमेश पोवार को सर्वसम्मति के साथ नियुक्त करने की सिफारिश की। बोर्ड ने ये भी बताया कि सीनियर होने के नाते प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयनसमिति में अब प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं।

अजीत अगरकर की BCCI ने की सराहना
बीसीसीआई ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल की भी सराहना की। बोर्ड ने कहा कि अजीत अगरकर के प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान की बीसीसीआई सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बद उन्होंने महत्वपूर्ण दौर में समिति के नेतृतिव किया। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और दो लगातार गोल्ड मेडल एशियाई खेलों में जीते।

रमेश पोवार का क्रिकेट करियर
पोवार ने अपने करियर के दौरान कुल 312 मुकाबले खेले। उन्होंने 148 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 470 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 113 लिस्ट ए मैचों में 142 विकेट झटके। उन्होंने 28 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें 14 विकेट उनके नाम रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com