Arijit Singh ने लंदन में गुपचुप शुरू की पहली फिल्म की शूटिंग

नए साल की शुरुआत के साथ सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को एक ऐसा झटका दिया था, जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लग गया। कुछ महीनों पहले ही गायक अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायिकी से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

जहां एक तरफ सितारे और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके इस निर्णय पर रिएक्ट कर रहे थे, तो वहीं उनके चाहने वाले इस बात को लेकर खूब कयास लगा रहे थे कि अब वे आगे क्या करेंगे। इसी बीच यह खबर आई कि वह म्यूजिक से ब्रेक लेकर अरिजीत सिंह ने निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया है। अब अरिजीत सिंह की यह फिल्म किस विषय पर आधारित होगी, इसका भी खुलासा हो चुका है।

तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार अरिजीत सिंह (Arijit Singh) जिस फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं, उसकी कहानी काफी दिनों से उनके मन में थी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस कहानी पर स्वयं फिल्म बनाना और उसे प्रोड्यूस करना सही रहेगा। इससे वह बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने मन-मुताबिक फिल्म बना सकेंगे।

इस फिल्म की कहानी अलग-अलग वर्गों और पृष्ठभूमि से आने वाले तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक लड़की की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी निभा रही हैं।

लंदन में शूट किया गया फिल्म का बड़ा हिस्सा
निर्देशक अरिजीत सिंह और बतौर अभिनेत्री शोरा सिद्दीकी, दोनों की यह डेब्यू फिल्म होगी। अरिजीत ने इस फिल्म के कुछ हिस्से लंदन में शूट भी कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक अरिजीत या उनकी टीम की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। म्यूजिक की दुनिया में तो अरिजीत सिंह की क्रिएटिविटी काफी देखने को मिली है, लेकिन अब वह बतौर निर्देशक और निर्माता दर्शकों के सामने क्या परोसेंगे, यह देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अरिजीत सिंह के गाने ‘फिर से’ ने खूब धूम मचाई थी। इस गाने को न सिर्फ यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, बल्कि इस गाने ने आखिरी सीन तक दर्शकों को थिएटर्स में बांधे रखा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com