Amazon और Flipkart पर एक बार फिर शुरू हुई Mi Days Sale, जानें टॉप डील्स और ऑफर्स

Xiaomi की Mi Days Sale का आयोजन Amazon और Flipkart पर किया गया है। साथ ही Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi Super Sale की शुरुआत की गई है। यह सेल 9 जुलाई तक चलेगी। अगर आप Xiaomi स्मार्टफोन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। Mi Days और Mi Super Sale के दौरान यूजर्स Redmi 6A ,Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Mi A2 और Redmi Y3 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे।

Mi Days और Mi Super Sale में मिल रही डील्स-

 Redmi 6A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। इसे 6,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।  Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह डील Amazon और Mi.com पर उपलब्ध है।

Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट समेत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी सेल में उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों वेरिएंट ही Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की अगली फ्लैश सेल 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह डील Flipkart और Mi.com पर उपलब्ध है।

Redmi Note 7S पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर Flipkart और Mi.com पर दिया जा रहा है। Redmi Y3 को Mi.com और Amazon से 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Poco F1 को Mi.com और Flipkart पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mi A2 को Amazon और Mi.com से 2,000 रुपये तक के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com