AC चलाते टाइम भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

गर्मी ने एक बार फिर परेशान करना शुरू कर दिया है और ऐसे में अब एयर कंडीशनर (AC) हर घर की जरूरत बन गया है, लेकिन यही राहत देने वाला उपकरण कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में हुई घटना ने इस खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है।

जानकारी के मुताबिक एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते घर से बाहर निकलने से बड़ी जनहानि टल गई।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC में आग लगने की ज्यादातर घटनाएं तकनीकी खराबी से कम बल्कि लापरवाही से ज्यादा जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। अगर आप भी AC का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन 5 बड़ी गलतियों से बचें।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

AC की सर्विसिंग टाइम पर न कराने से धूल और गंदगी इसमें जमा हो सकती है, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

अगर आपने हाल ही में नया AC लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान रखें।

लंबे समय तक लगातार यूज

कुछ लोग आज भी AC को बिना ब्रेक के घंटों इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा करना भी खतरनाक हो सकता है। इसके कारण कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे वह ओवरहीट होकर आग पकड़ सकता है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करना भी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट की बजह बन सकता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

कुछ लोग AC लग जाने के बाद आउटडोर यूनिट को देखते भी नहीं, टाइम के साथ इसके आसपास गंदगी जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे AC के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से इसमें आग तेजी से फैल सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com