आधार कार्ड आज सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। आधार के बिना आज आप कोई भी जरूरी काम नहीं कर सकते। इसका सम्पूर्ण तरीके से उपयोग तभी किया जा सकता है, जब आधार कार्ड से साथ सही मोबाइल नंबर लिंक हो। अगर आप लेटेस्ट नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते हैं कि आप आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदल सकते हैं।

कैसे करें मोबाइल नंबर लिंक?
स्टेप 1- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- यहां आपको My Aadhaar में Get Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा। यहीं आपको Book Appointment का भी ऑप्शन मिल जाएगा।
स्टेप 3- अब यहां शहर या अपनी लोकेशन दर्ज कर, Proceed to Book Appointment पर किल्क करें।
स्टेप 4- इसके बाद यहां मोबाइल नंबर, कैप्चा दर्ज कर, मोबाइल में आया ओटीपी लिखें।
स्टेप 5- अब Resident Type चुनें।
स्टेप 6- अब बाकी मांगी गई जानकारी जैसे न्यू मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 7- अब Next पर क्लिक कर, Appointment Date और Time यानी जिस तारीख और समय को जाना हो, उसे चुनें।
स्टेप 8- एक बार फिर ध्यान से सभी दर्ज डिटेल्स देख लें। इसके बाद अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9- जो तारीख और समय आपने चुना हो, उसमें बुकिंग आधार सेंटर पर जाएं। यहां आपको कर्मचारी मिलेगा, जो आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेगा और नया मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक कर देगा।
आप चाहे तो ऐप के जरिए घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
ऐप के जरिए कैसे करें अपडेट?
स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 2- अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
स्टेप 3- वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।
स्टेप 4- अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
स्टेप 5- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal