अहमदाबाद: गृह मंत्री शाह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अहमदाबाद जिले के साणंद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को वह संबोधित कर रहे थे।

शाह ने सभी से भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेने और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के सपने को साकार करने का प्रयास करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके देश के हर गांव तक पहुंचने पर पूरे भारत में सही मायने में परिवर्तन आ जायेगा।

अमित शाह ने गिनाए सरकार के काम

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत को सुरक्षित करने का काम किया, धारा 370 हटाने के अधूरे सपने को साकार किया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का काम किया। हमारा चंद्रयान चांद पर पहुंचा और चांद पर तिरंगा फहराया गया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्षों में पहली बार देश की अर्थव्यवस्था इतनी सुदृढ़ हुई है और औद्योगिक विकास सबसे ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार मुझसे पूछते हैं कि नरेन्द्र मोदी की किस उपलब्धि पर सबसे ज्यादा अंक देंगे। मैं बिना भ्रम या दुविधा के कहता हूं कि अगर मुझे सबसे ज्यादा अंक देने हैं तो यह 60 करोड़ गरीबों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने, हर घर में बिजली पहुंचाने, हर घर में बैंक खाता पहुंचाने और हर गरीब को प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त देने की व्यवस्था की है। जिन लोगों ने आजादी के लिए बलिदान दिया और भारत को हर क्षेत्र में प्रथम बनाने की लड़ाई लड़ी थी। अब उनके सपनों का भारत बनाने का समय आ गया है। जब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब देश में कोई व्यक्ति ऐसा ना हो जिसके घर में गैस सिलिंडर, शौचालय, खाना, बिजली ना हो, कोई अशिक्षित ना हो, ये कार्यक्रम एक ऐसे विकसित भारत की रचना का संकल्प लेने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में शांति, विकास, समृद्धि और गरीब से गरीब व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की जो परंपरा बनाई है, ये विकसित भारत संकल्प यात्रा उसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है।

भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं की बात सुननी होगीः केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं की बात सुननी होगी। उनकी पसंद को समझना होगा। उनकी आकांक्षाओं को कार्य योजना देनी होगी और उनकी शक्ति पर विश्वास करना होगा।

गुजरात के आनंद में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समझ को लेकर कई योजनाएं लेकर आए हैं कि केवल युवा ही भविष्य का भारत बना सकते हैं।नरेन्द्र मोदी ने सरदार साहब की कल्पना को पूरा करने के लिए अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दियाज।

यह दुख की बात है कि सरदार पटेल के कार्यों को जिस तरह का सम्मान मिलना चाहिए था, वह आजादी के कई वर्षों बाद भी नहीं मिला। कांग्रेस सरकार रहने तक उन्हें भारत रत्न भी नहीं मिला। उन्हें सम्मान देने की हर प्रक्रिया में बाधाएं पैदा की गईं। शाह ने छात्रों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और असफलता से न डरने

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com