दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तथा कार्रवाई पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ सक्रिय है और राजधानी में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal