मीनाब हमले का आदेश देने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों को ईरान की दी चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर दो अधिकारियों पर फरवरी संघर्ष के दौरान मिनाब स्कूल पर हुए हमले का आरोप लगाया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी। ईरान ने साफ कहा है कि वह इन दोनों को ढूंढ निकालेगा। दूतावास ने आठ महीने पुरानी अपनी उस पोस्ट को भी फिर से शेयर किया है, जिसमें इन अमेरिकी अधिकारियों को ‘अपराधी’बताया गया था। हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे: ईरान दूतावास ने अपनी पुरानी पोस्ट का हवाला देते हुए चार शब्दों में लिखा, ‘हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।’ दूतावास ने इन अधिकारियों की पहचान कमांडर ली आर टेट (जो USS स्प्रांस के कमांडिंग ऑफिसर हैं) और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफ्री ई यॉर्क (जो इसी युद्धपोत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं) के रूप में की है। 29 मार्च की उस पोस्ट में लिखा था, ‘इन दो अपराधियों को याद रखें। कमांडर ली आर टेट और USS स्प्रांस के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेफ्री ई यॉर्क, जिन्होंने तीन बार टोमाहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था। 168 बच्चों की हुई थी मौत फरवरी में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत में अमेरिका की एक मिसाइल मिनाब के शजरे तैय्यबेह स्कूल पर गिरी, जिसमें 123 बच्चों सहित कम से कम 168 लोग मारे गए थे। ईरान को ट्रंप की धमकी यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को अमेरिकी अधिकारियों पर हमला न करने की चेतावनी देने के एक दिन बाद आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की हत्या की जाती है, तो ईरान का अस्तित्व ज्यादा लंबे समय तक नहीं बचेगा। यह ताजा धमकी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट को तेहरान से जुड़ी लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के कारण, वाशिंगटन स्थित उनके आवास से हटाकर एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com