भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को बांसेरा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दिल्लीवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया।
कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय तक उपेक्षित रहे जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उसकी गौरवशाली विरासत, अस्मिता और महानायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम किया है। पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
इस अवसर पर विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह कश्यप, सुनील चौहान और निगम पार्षद अर्जुन मारवाह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal