मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली महारैली

मणिपुर के उखरुल जिले में में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में हिंसा समाप्त करने, उग्रवादी संगठनों के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समझौते को रद करने और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को पद से हटाने की मांग की।

उखरुल जिला मुख्यालय में आयोजित इस ‘जन रैली’ में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एसओओ समझौता केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी-जोमी के कई उग्रवादी संगठनों के बीच हुआ त्रिपक्षीय समझौता है।

प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के राजनीतिक संकट का समाधान करने, नगा बहुल क्षेत्रों से असम राइफल्स को हटाने और राज्य में कथित छद्म युद्ध रोकने की भी मांग की। रैली के दौरान कुकी उग्रवादी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कुकी उग्रवादी समूहों के खिलाफ नारे लगाए। रैली का आयोजन तांगखुल नगा लोंग (टीएनएल) ने तांगखुल संगठनों के साथ मिलकर किया था। कामजोंग जिले में भी इसी तरह की रैली निकाली गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com