वेलिंग्टन में होगा टीम इंडिया के 8 खिलाड़ियों का ‘डेब्यू’, कहीं भारी न पड़ जाए ये कमी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज में उसने 2-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज हथियाने पर हैं। इस तीसरे मैच में भारत के आठ खिलाड़ी डेब्यू करेंगे।

मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां साल 2006 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। भारत ने अभी तक यहां तीन ही टी20 मैच खेले हैं जिसमें से एक में ही उसे जीत मिली है। टीम इंडिया कल इस मैदान पर विजयी पताका फहराते हुए सीरीज जीतने की फिराक में होगी।

8 खिलाड़ियों का डेब्यू
इस मैदान पर मौजूदा भारतीय टीम के सिर्फ चार खिलाड़ियों को खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शिवम दुबे 31 जनवरी 2020 को यहां मैच खेल चुके हैं और यह मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ था। यह इन तीनों का इस मैदान पर इकलौता मैच है। वहीं भुवनेश्वर कुमार छह फरवरी 2019 को इस मैदान पर गेंदबाजी कर चुके हैं। इस तरह भारत की मौजूदा टीम के चार खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं।

अब इन चारों में से देखा जाए तो अय्यर, संजू और भुवनेश्वर का कल होने वाले मैच में खेलना पक्का है, लेकिन इनके अलावा जो बाकी आठ खिलाड़ी रहेंगे वह इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरेंगे यानी डेब्यू करेंगे। अगक शिवम दुबे खेलते हैं तो फिर यह संख्या सात हो जाएगी।

कहीं भारी न पड़ जाए कमी
किसी भी मैदान पर खेलने का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इससे मैदान की पिच, आउटफील्ड और अन्य हालात के बारे में जानकारी मिल जाती है। वहीं, जब कोई खिलाड़ी पहली बार किसी मैदान पर उतरता है तो वह अनजान होता है और उसे परेशानी आ सकती है, लेकिन इस स्टेडियम में तो भारत के आठ खिलाड़ी पहली बार उतर रहे हैं। इस मैच में मैदान के अनुभव की कमी भारत को कहीं भारी न पड़ जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com