सीरीज जीतने के लिए इस गेंदबाज को बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर, तूफानी ऑलराउंडर की होगी एंट्री!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। चार मैचों के बाद सीरीज इस समय 2-2 से बराबरी पर है। सीरीज का निर्णायक मैच शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है और जो टीम यह मैच जीतेगी वो सीरीज अपने नाम करेगी। ऐसे में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बेस्ट 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे। भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में 250 रनों का रिकॉर्ड चेज कर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली थी। तीसरे मैच में फिर भारत ने बाजी मारी थी और फिर चौथे मैच में विंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज को निर्णायक मुकाबले में पहुंचा दिया।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

सीरीज दांव पर है और ऐसे में सवाल है कि भारत इस अहम मुकाबले में किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा? एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्रीज छोटी हैं और यहां रनों की बारिश होती है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जब अपने 11 खिलाड़ियों का फैसला करेंगे तो इस बात को बेशक ध्यान में रखेंगे। हालांकि, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर ही बैठे देखा जा सकता है क्योंकि टीम इंडिया के दोनों ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और इन्हें बाहर नहीं किया जा सकता। वहीं ईशान किशन का खेलना भी तय है और उनके बाद श्रेयस अय्यर, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल की भी जगह प्लेइंग-11 में पक्की है।

शिवम दुबे को मिलेगा मौका?

बेंगलुरु का मैदान छोटा है ऐसे में भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के बारे में सोच सकती है और अगर वह ऐसा चाहती है तो फिर शिवम दुबे की टीम में वापसी हो सकती है। वह शुरुआती दो मैचों में टीम का हिस्सा थे, लेकिन फिर उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिला था। मैदान को देखते हुए यहां शिवम दुबे को प्राथमिकता मिल सकती है क्योंकि वह लंबे-लंबे शॉट मार सकते हैं और गेंदबाजी में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल,अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com