विवादों में घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को बुधवार को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया। बंगाल को सत्र के अपने पहले मुकाबले में कल्याणी में दिल्ली से भिड़ना है।
पोरेल को हाल में बलात्कार के एक मामले में जमानत मिली थी। उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली बंगाल टीम में जगह दी गई है जो एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर दिल्ली का सामना करेगी।
कोलकाता में पहला मैच खेलेगी
बंगाल का सत्र का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस से कल्याणी स्थानांतरित कर दिया गया है। टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और वापसी की कोशिश कर रहे आकाश दीप को भी शामिल किया गया है। आकाश दीप न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। बंगाल और दिल्ली एलीट ग्रुप-सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज के साथ शामिल हैं।
रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, अंकुर पाल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधू जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मंडल।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal